कोटा के लोको पॉयलट की लिखी पुस्तक 'काव्य-पथ' का किया विमोचन

पुस्तक विमोचन के दौरान मंडल प्रबंधक मनीष तिवारी ने कहा कि अच्छा साहित्य समाज का दर्पण है, यह व्यक्ति को सही और सटीक राह दिखाता है। उन्होंने पुस्तक को महत्वपूर्ण बताते हुए पुस्तक के लेखक को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

कोटा के लोको पॉयलट की लिखी पुस्तक 'काव्य-पथ' का किया विमोचन

कोटा - पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा के मंडल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी ने लोको पॉयलट सलीम 'स्वतंत्र' की पुस्तक "काव्य-पथ" का विमोचन किया।

समसामयिक विषयों एवं भारतीय रेल की महत्ता, मंडल स्तर पर यात्रियों के विश्वास के अनुरूप सुरक्षित संचालन को दर्शाती कविता कोटा मंडल, लोको पॉयलट, दुर्घटना से देर भली, रेल हमारी आदि अनेक कविताएं सामाजिक जीवन के साथ- साथ भारतीय रेल की महत्ता एवं उसकी उज्जवल छवि को परिभाषित करती है, एक रेल कर्मचारी होने के नाते कवि ने भारतीय रेल और कोटा मंडल की प्रगति को तो महिमा मंडित किया ही है, साथ ही साथ विभिन्न विषयों पर अपनी कलम से तथ्यों को उजागर किया है।

पुस्तक विमोचन के दौरान मंडल प्रबंधक मनीष तिवारी ने कहा कि अच्छा साहित्य समाज का दर्पण है, यह व्यक्ति को सही और सटीक राह दिखाता है। उन्होंने पुस्तक को महत्वपूर्ण बताते हुए पुस्तक के लेखक को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार जैन, बी एम मेघवाल, मुख्य कार्यालय अधीक्षक मेहताब आलम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।