रितेश पांडे का गाना लुंगी में भोजपुरिया डांस रिलीज

इस गाने को बनाने का मकसद फुल इंटरटेनमेंट और फुल धमाल है

रितेश पांडे का गाना लुंगी में भोजपुरिया डांस रिलीज

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक रितेश पांडे का गाना लुंगी में भोजपुरिया डांस रिलीज हो गया है। इश्तार भोजपुरी म्यूजिक पर रिलीज हुए गाना लुंगी में भोजपुरिया डांस में रितेश पांडे के साथ गरिमा ओझा नजर आ रही हैं। गाना लुंगी में भोजपुरिया डांस को लेकर रितेश पांडे ने कहा, यह गाना एक बेहतरीन एंटरटेनिंग म्यूजिक नंबर है। यह गाना किसी भी वर्ग के दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगा। इस गाने को बनाने का मकसद फुल इंटरटेनमेंट और फुल धमाल है। 

गाने को मैंने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर खूब इंजॉय किया है जो अब भोजपुरी के श्रोतागण भी कर रहे हैं। हमारी कोशिश होती है कि हम एक से बढक़र एक गाने अपने दर्शकों के बीच लेकर आए जिससे वह खूब प्यार और आशीर्वाद दें। लुंगी में भोजपुरिया डांस के गीतकार मनोज मतलबी है और संगीतकार गोविंद ओझा है। इस गाने को रितेश पांडे और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है।कोरियोग्राफी विकास जीशान और लेट बॉबी जक्शन ने की है। वीडियो एडिटर पप्पू वर्मा और डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल है।