महाराष्ट्र फुटबाल अंडर-19 के लिए स्थानीय विद्यालयों के सात खिलाडिय़ों का चयन

महाराष्ट्र हाई स्कूल से प्रति वर्ष एक या अधिक फुटबॉल खिलाडिय़ों का चयन किया जाता है

महाराष्ट्र फुटबाल अंडर-19 के लिए स्थानीय विद्यालयों के सात खिलाडिय़ों का चयन

कोल्हापुर : मध्य प्रदेश के भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए शिवाजी पेठ महाराष्ट्र हाई स्कूल के कुल सात फुटबॉल खिलाडिय़ों का चयन राज्य स्कूल फुटबॉल टीम अंडर 19 के लिए किया गया है। शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि महाराष्ट्र हाई स्कूल से प्रति वर्ष एक या अधिक फुटबॉल खिलाडिय़ों का चयन किया जाता है, लेकिन इस साल सात छात्रों का चयन किया गया है। अंडर-19 टीम के लिए राज्य के जिन खिलाडिय़ों का चयन किया गया है उनमं दर्शन पाटिल, यश जम्भाले, शाहिद महलकरी, अथर्व मोरे, प्रतीक बेडेकर, नीलकंठ चव्हाण और जयकुमार शामिल हैं।