नाबालिग लड़की के साथ 20-25 लोग रोज करते बलात्कार, माता-पिता और चाचा के देखरेख में होता था

लड़की ने मदद की गुहार लगाते हुए अपने घर का पता भी बताया है

नाबालिग लड़की के साथ 20-25 लोग रोज करते बलात्कार, माता-पिता और चाचा के देखरेख में होता था

बिहार :  समस्तीपुर से एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां एक नाबालिग लड़की ने अपनी मां, पिता और चाचा पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि केवल कुछ पैसों के लिए उसके घरवाले उसका रोज रेप करवाते हैं। न केवल रेप बल्कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी करते है।

पीड़िता ने थाने के एसआई समेत गांव के मुखिया पर भी गंदा काम करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, इन सब वारदात ममें उसके माता-पिता भी शामिल है। पीड़िता ने एक वीडियो भी बनाया है जो अब काफी वायरल हो रहा है, उसमें वह कहती नजर आ रही है कि, रोज उसके साथ 20 से 25 लोग रेप करते है और मां घर में शराब बेचती है। न केवल गांव का मुखिया बल्कि थाने का पुलिस भी घर आते हैं और शरीब पीकर गंदा काम करते हैं। लड़की ने वीडियो में आगे कहा कि मैं बहुत घुट-घुटकर जी रही हूं, मेरी कोई मदद करने वाला नहीं है, मेरी मदद कीजिए, नहीं तो ये लोग मुझे मार देंगे।'' 

लड़की ने मदद की गुहार लगाते हुए अपने घर का पता भी बताया है और कहा कि उसने पुलिस में इसको लेकर शिकायत दर्ज नहीं कराया क्योंकि खुद थाने का एसआई मनोज सिंह उसके घर आकर रेप करता हैं। वायरल वीडियो के बीच पुलिस ने लड़की की मां, पिता और एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पिड़िता का पिता इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की दुकान चलाता हैं और मां घर देखती है।

लड़की ने बताया कि पुलिस को एक बार फोन किया थआ जिसके बाद घर में रेड हुई थी लेकिन पैसे देकर सबकुछ संभाल लिया। रेड होने के बाद पिता ने भी उसके साथ रेप किया। रोसड़ा के डीएसपी सहियार अख्तर ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए एक लड़की ने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता आरोप लगा रही है कि पैसों की खातिर उसका रेप कराया जा रहा है। पीड़िता ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी भी दी। वीडियो के आने के बाद पुलिस ने तुंरत कारवा की है औऱ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।