तीसरा श्री श्याम संर्कीतन कार्यक्रम 1 मार्च को

जिसमें सरदार हरमिंदर सिंह रोमी, साक्षी अग्रवाल, पंकज गुप्ता, अनिकेत कांबोज भगवान श्री श्याम जी की महिमा का गुणगान करेंगे

तीसरा श्री श्याम संर्कीतन कार्यक्रम 1 मार्च को

रादौर- श्री श्याम मित्र मंडल रादौर की ओर से फाल्गुन मास के उपलक्ष में बुधवार 1 मार्च को शाम 6 बजे शहर की अनाजमंडी में तीसरा श्री श्याम संर्कीतन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सरदार हरमिंदर सिंह रोमी, साक्षी अग्रवाल, पंकज गुप्ता, अनिकेत कांबोज भगवान श्री श्याम जी की महिमा का गुणगान करेंगे। यह जानकारी देते हुए हरीश गर्ग, अंकुश गुप्ता, उमेश गुप्ता, सुशील कांबोज, सुभाष कांबोज आदि ने बताया कि संस्था की ओर से तीसरी बार श्री श्याम संर्कीतन का आयोजन किया जा रहा है। वहीं श्रद्धालुओं के लिए शाम को ही विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। जिसमें शहर व क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्याम बाबा की महिमा को सुने।