आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 18 जनवरी)

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 18 जनवरी)

नयी दिल्ली :  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1930-रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।

1942-मुक्केबाज़ मुहम्मद अली का जन्म।

1947-प्रसिद्ध भारतीय गायक और अभिनेता कुंदन लाल सहगल का जालंधर में निधन।

1959-महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोड़ा।

1962-अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1972-क्रिकेट खिलाड़ी विनोद काम्बली का जन्म।

1976-फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।

1986-दक्षिण यमन की राजधानी अदन में जबरदस्त संघर्ष शुरू होने पर विदेशी नागरिक भागने लगे।

1989-चेकोस्लोवाकिया में लाखों लोगों ने आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में प्रदर्शन किया।

1997-'नफीसा जोसेफ़' 'मिस इंडिया' बनीं।

2001-लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता संभाली।

2002-संयुक्त राज्य अमेरिका भारत को अत्याधुनिक हथियार देने को राजी, कॉलिन पावेल ने कहा कि पाक आतंकवादियों की सूची पर कार्रवाई करे तभी भारत वार्ता करेगा।

2003-हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का निधन।

2004-भारत ने क्रिकेट की एकदिवसीय श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को 19 रनों से हराया।

2005-सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों को पेट्रोल पम्प आवंटित नहीं करने की सिफ़ारिश की।

2006-संयुक्त राज्य अमेरिका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।

2007-विश्व की सबसे वृद्ध महिला जूली विनफ़्रेड बर्टरंड का कनाडा में निधन।

2008-जॉर्ज क्लूने को संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत बनाये गये।

2009-सौरभ गांगुली को 'बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन' ने सोने के बैट से सम्मानित किया।

2013-भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री दुलारी का निधन।

2020-झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के नए अध्यक्ष चुने गये। उन्होंने विपक्षी बीवीपी राव को 34-18 वोटों के अंतर से हराया।