भारतीय विदेश सेवा के दो नवनियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

इन अधिकारियों ने अपने गृृह राज्यों से सम्बन्धित अपना परिचय भी दिया। ये अधिकारी 2022 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं

भारतीय विदेश सेवा के दो नवनियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने  राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

चण्डीगढ़ - भारतीय विदेश सेवा के दो नवनियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज सोमवार को राजभवन में हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की। इन अधिकारियों में हरनेक सिंह रंधावा व अर्पित शर्मा शामिल थे। इन अधिकारियों ने अपने गृृह राज्यों से सम्बन्धित अपना परिचय भी दिया। ये अधिकारी 2022 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हंै।

राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल एवं भव्य भविष्य की कामना की। उन्होनें कहा कि आप नियम अनुसार पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा और नेकनियती से सेवा करें। इसके साथ राष्ट्र प्रेम और देशभक्ति की भावना को ध्यान में रखें।

श्री दत्तात्रेय ने कहा कि वैश्विक हो चुके आधुनिक काल में विदेश सेवा के अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण हो चुकी है। आज वही देश प्रगति और विकास कर सकते हैं, जिनकी विदेश नीति कामयाब होती है और यह कामयाबी विदेश सेवा के अधिकारियों के सशक्त कार्यान्वयन पर आधारित है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और विदेश मंत्री श्री जयशंकर प्रसाद जी ने एक सशक्त विदेश नीति तैयार की है जिसके कारण भारत की भूमिका विश्व स्तर पर बढ़ती ही जा रही है। विदेश सेवा के अधिकारी इस विदेश नीति को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी की मेहनत के फलस्वरूप आज भारत जी-20 की मेजबानी कर रहा है और पूरे विश्व को भारत को सकारात्मक रूप से समझने का स्वर्णिम अवसर मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों के साथ अपने राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक अनुभव सांझा किए।