लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने दिया भारतीय गठबंधन को झटका, अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

हरियाणा में अरविंद केजरीवाल बदलाव जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों को सिर्फ एक पार्टी पर भरोसा है

लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने दिया भारतीय गठबंधन को झटका, अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

दिल्ली : देश में लोकसभा चुनाव लगातार नजदीक आ रहे है। ऐसे में इंडिया गठबंधन में भी लगातार हलचल बढ़ती जा रही है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के आयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा फैसला लिया है। रविवार को हरियाणा में हुए रैली के दौरान अरविंद केजरीवाल ने ऐसी घोषणा की है जिससे इंडिया अलाइंस को बड़ा झटका लगा है।

अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वो आगामी लोकसभा चुनाव में हरियाणा में भी अकेले ही मैदान में उतरेंगे। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर आप पार्टी अकेले चुनाव लडेगी। वहीं अरविंद केजरीवाल के इस ऐलान से पूरा इंडिया गठबंधन हैरान हो गया है। 

बता दें कि रविवार को हरियाणा में अरविंद केजरीवाल बदलाव जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों को सिर्फ एक पार्टी पर भरोसा है, जो आप पार्टी है।

पंजाब और दिल्ली के बाद हरियाणा में भी जनता परिवर्तन देखना चाहती है। इसी दौरान उन्होंने घोषणा की कि हरियाणा में आप पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में उन्होंने अगली सरकार बनाने का भी दावा किया है।

इससे पहले भगवंत मान भी घोषणा कर चुके है की पंजाब में पार्टी अकेले चुनाव लडेगी। यहां तक की पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी भी घोषणा कर चुकी है की राज्य में पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। हालांकि टीएमसी ने सभी राज्यों में गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है।