स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी ने अपने जीवन में लाखों कार्यकर्ताओं का निर्माण किया : असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

राष्ट्र के निर्माण में संघ के योगदान को आगे बढ़ाने का काम उन्होंने संघ की प्रथम पंक्ति के साथ किया

स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी ने अपने जीवन में लाखों कार्यकर्ताओं का निर्माण किया : असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

उदयपुर : असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी एक ऐसा मनीषी था जिन्होंने अपने जीवन के समर्पण से लाखों लाखों कार्यकर्ताओं का निर्माण किया है। कटारिया गुरुवार शाम को यहां स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं व्याख्यानमाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उनकी जीवन एवं संघ की यात्रा का जीवंत चित्रण प्रस्तुत करते हुए कहा कि राष्ट्र के निर्माण में संघ के योगदान को आगे बढ़ाने का काम उन्होंने संघ की प्रथम पंक्ति के साथ किया।

कटारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि इन मनुष्यों का सम्मान करके आने वाली पीढ़ी श्रेष्ठ बने इसलिए इस प्रकार के आयोजन आवश्यक है। उन्होंने स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी प्रदान करते हुए कहा की स्वर्गीय भंडारी जी का जीवन संगठन कौशल सादगीपूर्ण जीवन से रहा हम सभी उनके आदर्शों को अपनाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय भंडारी जी ने अपने जीवन के मॉडल से कार्यकर्ताओं को जोडऩे का कार्य किया। हमें समझाया कि संगठन में किस प्रकार से काम किया जाता है, लक्ष्य है हमारा भारत किस प्रकार महान बने और जिन लोगों का सम्मान हुआ है उनके समर्पित जीवन से हम अपने जीवन को आगे बढ़ाएं।

इस अवसर पर सांसद अर्जुन लाल मीणा ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा रविंद श्रीमाली, चंद्रगुप्त सिंह चौहान,उप महापौर पारस सिंघवी पूर्व महापौर रजनी डांगी, डॉ उमाशंकर शर्मा प्रेम सिंह शक्तावत तखत सिंह शक्तावत शांतिलाल चपलोत आदि ने ट्रस्ट की ओर से अतिथियों का सम्मान किया। व्याख्यानमाला के पश्चात राष्ट्रीय सेवक संघ के अन्य वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया जिसमें भीलवाड़ा से मि_ूलाल स्वर्णकार जोधपुर से डॉक्टर निर्मल गहलोत, घनश्याम ओझा,उदयपुर से सुरेश कटारिया गोविंद सिंह टाक,जयपुर से विमला कुमावत भीलवाड़ा से प्रभाश चौधरी का पगड़ी उपरना शॉल व अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।