त्रिपुरा लोक संगीत महाविद्यालय के 10 छात्र मुंबई में प्रस्तुति देंगे

एडीसी के अध्यक्ष जगदीश देबबर्मा ने बताया कि

त्रिपुरा लोक संगीत महाविद्यालय के 10 छात्र मुंबई में प्रस्तुति देंगे

अगरतला :  त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (एडीसी) द्वारा संचालित जनजातीय लोक संगीत महाविद्यालय के 10 छात्र पारंपरिक जनजातीय संस्कृति, संगीत और नृत्य का प्रदर्शन करने के लिए गुरुवार को मुंबई के लिए रवाना हुये।

एडीसी के अध्यक्ष जगदीश देबबर्मा ने बताया कि सभी छात्र महाराष्ट्र राज्यपाल भवन में शुक्रवार को त्रिपुरा एडीसी प्रशासन की प्रचार पहल के हिस्से के रूप में पारंपरिक जनजातीय संस्कृति, संगीत और नृत्य का प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह पहल भारत की विविध लोक संस्कृतियों को मनाने और बढ़ावा देने के लिए की गई थी और यह पहली बार है कि महाविद्यालय के छात्रों ने राज्य से परे अपनी सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व किया है।