यादव आज झारखंड में करेंगे चुनाव प्रचार

डॉ यादव यहां से मध्यप्रदेश के ग्वालियर लौट कर वहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे

यादव आज झारखंड में करेंगे चुनाव प्रचार

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज झारखंड में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार डॉ यादव हजारीबाग और कोडरमा लोकसभा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे। वे सुबह लगभग 10 बजे रांची पहुंचकर हजारीबाग लोकसभा के जेल मैदान छतरो, बरही में पार्टी प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद वे दोपहर 12 बजे कोडरमा लोकसभा के पिपचो ग्राउंड जयानगर में लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती अन्नपूर्णा देवी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। डॉ यादव यहां से मध्यप्रदेश के ग्वालियर लौट कर वहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।