मिज़ोरम के लिए 21 उम्मीदवार उतारे भाजपा ने

मिजोरम में आगामी सात नवंबर को विधानसभा चुनाव है

मिज़ोरम के लिए 21 उम्मीदवार उतारे भाजपा ने

नई दिल्ली : मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को एक के बाद एक दो सूची जारी कर 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। मिजोरम में आगामी सात नवंबर को विधानसभा चुनाव है। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची के अनुसार, आर. लालबियाक्त्लुआंगी लुंगलई पश्चिमी सीट, शांति बिकास चकमा थोरांग, मलसावत्लुआंगा हच्छेक और वनलालहमुअका डांपा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम हैं।

इसके बाद जारी नौ प्रत्याशियों की दूसरी सूची में भाजपा ने तुइवावल सीट के लिए जूडी जोहमिगलियानी, आइजल दक्षिण-ढ्ढ सीट के लिए एफ. लालरेमसांगी, सेरछिप सीट के लिए के. वनलालरुआती को नामित को किया है। मिजोरम विधानसभा में 40 सीट हैं। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने प्रत्याशियों के नामों को मंजूरी दी। इस समिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा शामिल हैं। मणिपुर में नामांकन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर है और 21 अक्टूबर को नामांकन की जांच होगी। साथ ही, उम्मीदवार 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मालूम हो कि 40 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव का आयोजन 7 नवंबर को किया जाएगा और 3 दिसंबर को इसके नतीजे घोषित होंगे।