बीआरएस के अध्यक्ष केसीआर को गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष राव (69) की स्थिति का आकलन कर रहे हैं

बीआरएस के अध्यक्ष केसीआर को गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया

तेलंगाना :  पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) को बृहस्पतिवार रात गिरने के बाद यहां एक निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भर्ती कराया गया है और उनकी हड्डी टूटने की आशंका है।

केसीआर के कार्यालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि चिकित्सक भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष राव (69) की स्थिति का आकलन कर रहे हैं और सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। उन्होंने कहा कि एक मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा।