नागरिकता संशोधन विधेयक लागू, सरकार ने अधिसूचना जारी की

ये नागरिकता संशोधन नियम 2024 के नाम से जाने जाएंगे

नागरिकता संशोधन विधेयक लागू, सरकार ने अधिसूचना जारी की

नई दिल्ली : सरकार ने लोकसभा चुनावों से ठीक पहले सोमवार को एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) से सम्बन्धित अधिसूचना जारी कर इसे देश भर में लागू कर दिया।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अधिनियम से संबंधित नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो जायेंगे। ये नागरिकता संशोधन नियम 2024 के नाम से जाने जाएंगे।