अपने हक अधिकार 35400 मिलने तक डटे रहेंगे लिपिकीय वर्ग कर्मचारी

उपायुक्त कार्यालय पर अनिश्चितकालीन हड़ताल आठरहवें दिन भी जारी रही

अपने हक अधिकार 35400 मिलने तक डटे रहेंगे लिपिकीय वर्ग कर्मचारी

रोहतक : कलैरिकल एसोसिएशन वैलफेयर सोसाईटी संबंधित भारतीय मजदूर संघ के आदेश पर जिला वाईज 35400 की लिपिक वर्ग की मांग बारे सभी विभागों के लिपिकीय वर्ग व मिनिस्ट्रयल स्टाफ द्वारा जिला उपायुक्त कार्यालय पर अनिश्चितकालीन हड़ताल आठरहवें दिन भी जारी रही। आज हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान सुभाष पांचाल द्वारा की गई। वार्ता के अगले दौर में जाने पर जिला प्रधान ने बताया की जब तक सरकार के साथ वार्ता सफल नहीं हो जाती और सरकार हमारा अधिकार 35400 नहीं देती तब तक लिपिकवर्ग हड़ताल पर डटे रहेंगे क्योंकि यह केवल वेतन ही नहीं उनके मान सम्मान की भी लड़ाई है।

सरकार के साथ शुक्रवार को हुई वार्ता अगले दौर में चली गई है जिससे लिपिकवर्ग में काफी रोष है और वार्ता के अगले दौर में जाते ही लिपिकों ने भूखहड़ताल शुरू कर दी है। राज्य प्रधान ने बताया कि जब तक उन्हें उनका अधिकार 35400 नहीं मिलता तब तक हर जिले से कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठेंगें। दीपिका, नीतू गर्ग, नीरज कुमारी, सुकेश देवी, संजय राठी, नीरज, कृष्ण कुमार, अमित, संदीप, अजीत कुमार लिपिक आज रोहतक धरनास्थल से भूख हड़ताल पर बैठे।

आज पी डब्ल्यू डी बी एण्ड आर से राज्य प्रधान जगत सिंह राठी, पी जी आई एमएस से राज्य प्रधान तारीफ सिंह, ओ पी एस से संबंधित जिला महासचिव संजय सिंहमार, स्वास्थ्य विभाग से पूर्व महासचिव व वर्तमान संगठन मंत्री ओमपाल सिंह, कलैरिकल एसोसिएशन वैलफेयर सोसाईटी से महिला राज्य प्रधान शर्मिला हुड्डा ने मंच के माध्यम से सरकार को लिपिकीय वर्ग के अधिकारों के बारे में चेताया और बताया कि सरकार उनके अधिकार जितनी जल्दी हो सके दे दे ताकि लिपिकीय वर्ग अपने काम पर लौटकर आम जनता को आ रही परेशानियों को दूर कर सके। सरकार वार्ता पर वार्ता करके लिपिकों को उनके अधिकारों से वंचित रख लिपिकवर्ग और जनता की आंखों में धूल झोकने का काम कर रही है। सरकारी दफतरों में काम काज पूरी तरह ठप हो चुका है। राजस्व को भारी नुकसान होता जा रहा है। सभी सरकारी काम पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गये हैं जिसके लिये पूर्ण रूप से सरकार जिम्मेदार है।

 धरने में  जिला उपायुक्त, यू.एच.एस. (पी.जी.आई.एम.एस. रोहतक), कृषि विभाग, तहसील, पंचायत विभाग, जिला खजाना, डी.पी.आर.ओ., सिंचाई विभाग, पब्लिक हैल्थ इंजिनियरिंग डिपार्टमैंट, फूड एंड सप्लाई, जिला शिक्षा अधिकारी आफिस, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक एजुकेशन आफिस, हैल्थ,  हुड्डा, अर्बन स्टेट, बी एंड आर, रिवैन्यु, रोजगार कार्यालय, रोडवेज, नगर निगम,  एक्साईज, एल.ओ. हुडा, नेकी राम कॉलेज, गर्वमैंट कॉलेज जसिया, आई.टी.आई. महिला कॉलेज, एम.डी.यू. व अन्य सभी  विभागों में कार्यरत लिपिक वर्गीय कर्मचारी सम्मलित हुए।