विधानसभा के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

हरियाणा में 60 हजार सरकारी भर्तियों को लेकर सड़को पर उतरी युवा कांग्रेस

विधानसभा के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र आज हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र की दूसरे दिन की कार्यवाही चल रही है। इस विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस युवाओं ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। हालांकि विधानसभा पहुंचने से पहले ही पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया और हिरासत में ले लिया। इस पर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा का कहना है कि यह प्रदर्शन जारी रहेंगा इस दौरान उन्होंने सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाज़ी की। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मनोहर लाल खट्टर के 60 हजार सरकारी भर्तियां 2023 तक पूरी करने का संकल्प याद दिलाने के मकसद को लेकर सड़को पर उतरे हैं।