पंजाब में आप से गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस

राज्य कांग्रेस प्रमुख बोले- सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

पंजाब में आप से गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा और पार्टी सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग सहित पंजाब कांग्रेस के नेता बार-बार और स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि पंजाब में आप के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। वॉरिंग का बयान मुंबई में आई.एन.डी.एल. गठबंधन की बैठक की पृष्ठभूमि में आया है, जहां विपक्षी गुट ने 2024 के लोकसभा चुनावों में एक साथ भाजपा से लडऩे के अपने फैसले की पुष्टि की।  मुंबई में विपक्षी गठबंधन ने आगामी लोकसभा चुनाव जहां तक संभव हो मिलकर लडऩे का संकल्प अपनाया। प्रस्ताव में कहा गया है, ‘विभिन्न राज्यों में सीट-बंटवारे की व्यवस्था तुरंत शुरू की जाएगी और लेन-देन की सहयोगात्मक भावना के साथ जल्द से जल्द संपन्न की जाएगी।’ हालाँकि, आप और कांग्रेस दोनों ने अभी तक आगामी चुनावों में गठबंधन की घोषणा नहीं की है।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का यह बयान कि आप ‘देश, उसके लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए’ कांग्रेस के साथ गठबंधन में राज्य में आगामी संसदीय चुनाव लड़ेगी, ने सबसे पुरानी पार्टी के राज्य नेताओं को हैरान कर दिया है। राज्य कांग्रेस के नेता लगातार आप से गठबंधन के खिलाफ बोलते रहे हैं। मीडियाकर्मियों के इस सवाल का जवाब देते हुए कि क्या पंजाब में आप और कांग्रेस मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, चीमा ने कहा, ‘बेशक। इंडिया गठबंधन का गठन देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए किया गया है। गठबंधन के पीछे का उद्देश्य बहुत बड़ा है। जिसके लिए छोटे-मोटे मतभेदों को किनारे रखना होगा। हमारी प्राथमिकता देश और उसके लोकतंत्र और संविधान को बचाना है।’