तंजानिया में बाढ़ ,15 लोगों की मौत

बाढ़ में करीब 12 बच्चों और तीन वयस्कों सहित कुल 15 लोगों की मौत हो गयी है

तंजानिया में बाढ़ ,15 लोगों की मौत

डोडोमा : तंजानिया के विभिन्न हिस्सों में पिछले सात दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आयी बाढ़ में करीब 12 बच्चों और तीन वयस्कों सहित कुल 15 लोगों की मौत हो गयी है।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। तंजानिया पुलिस बल के प्रवक्ता डेविड मिसिमे ने माता-पिता और अभिभावकों से अपने बच्चों को बारिश से बचाने का आग्रह किया है।