विधायक ने सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर का किया औचक निरीक्षण

भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने सिविल हॉस्पिटल में बद इन्तजामी पर जताई सख्त नाराजगी

विधायक ने सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर का किया औचक निरीक्षण

यमुनानगर - विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र यमुनानगर में चल रहे विकास कार्यों का समय समय पर औचक निरीक्षण करते रहते हैं।

आज इसी कड़ी के अंतर्गत उन्होंने मुकंद लाल सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर का औचक निरीक्षण किया व सिविल हॉस्पिटल में बनी नई बिल्डिंग की सुविधाओं की जाँच की और वहाँ उपस्थित मरीजों से हॉस्पिटल में मिल रही सुविधाओं के बारे में बातचीत की, विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने  वहां उपलब्ध सभी सुविधाओं का निरीक्षण किया, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो को दिशा निर्देश दिये कि मरीजों को कोई भी परेशानी नहीं आनी चाहिए, मुकंद लाल हॉस्पिटल में बदहाल सफ़ाई व्यवस्था पर नाराज़गी जताते हुए सी एम ओ मंजीत सिंह व पी.एम.ओ को सख्त निर्देश दिए कि हॉस्पिटल में सफ़ाई व्यवस्था को बेहतर करके रिपोर्ट करे, सिटी विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि अभी कुछ रोज पहले ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी ने सिविल हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया था, लगभग 100 करोड रुपए की लागत से यह परिसर बना है। हजारों लोगों यहां ईलाज के लिए प्रतिदिन आते हैं परन्तु यहां सफाई ऐसी बदहाल है कि जैसे यहां कोई आता ही ना हो, इतनी नई बिल्डिंग में यह बहुत बड़ी लापरवाही है यह कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सिविल हॉस्पिटल में जल्द से जल्द सभी जगह प्रतिदिन समय समय पर सफाई होनी चाहिए व बहुत सी जगह से टूट फूट भी हो रही है, शौचालयों में बहुत बुरा हाल है, कहीं पाईप नहीं है तो कहीं पानी नहीं है, निर्माण सामग्री भी इधर उधर पड़ी है, मरीजों के बैठने की जगह सही होनी चाहिए व हस्पताल परिसर में जगह जगह पंखे व जल की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। यह सभी कमियां पूरी तरह से ठीक होनी चाहिए। सिविल हॉस्पिटल में कार्यरत बहुत से अधिकारी व कर्मचारी समय पर हस्पताल में नहीं मिलेंतें, ऐसे कर्मचारियों व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने सीएमओ मंजीत सिंह व पीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि यह सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर शहर की लाइफ लाइन है। इससे किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। सिविल हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगीजल्द ही सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर का दोबारा औचक निरीक्षण किया जाएगा व इसके साथ साथ यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे अन्य विकास कार्यों का भी औचक निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान नीतीश दुआ, रोहित हरजाई, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।