झारखंड सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग घायल

पुलिस ने बताया कि घटना उस समय हुई, जब पांच लोगों को ले जा रहे

झारखंड  सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग घायल

झारखंड :  जमशेदपुर के गुरमा इलाके के पास सोमवार को एक वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना उस समय हुई, जब पांच लोगों को ले जा रहे वाहन के अगले टायर की हवा निकल गयी, जिससे वह राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर पलट गया। पुलिस के मुताबिक, सभी पांच यात्री कोलकाता के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती तीन घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।