राजस्थान में आरबीएसई 10वीं के नतीजे जारी

ऐसे चेक कर सकते हैं परिणाम, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

राजस्थान में आरबीएसई 10वीं के नतीजे जारी

जयपुर : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी कल्ला और शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती ज़ाहिदा खान जयपुर में एक संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से परिणामों की घोषणा की। 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ह्म्ड्डद्भह्म्द्गह्यह्वद्यह्लह्य.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ और ह्म्ड्डद्भद्गस्रह्वड्ढशड्डह्म्स्र .ह्म्ड्डद्भड्डह्यह्लद्धड्डठ्ठ.द्दश1.द्बठ्ठ पर जारी किया गया। राज्य भर में आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 16 मार्च 2023 से 11 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। 

लड़कियों का रहा दबदबा

इस साल 10 लाख 66 हजार 300 उम्मीदवारों ने माध्यमिक और व्यावसायिक परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इस साल 91.31 फीसदी से ज्यादा लड़कियां पास हुईं हैं तो वहीं लडक़े सिर्फ 89.78 फीसदी ही पास हो सके हैं। लड़कियों की बात करें तो 212253 छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया है। 171895 दूसरा और 56335 ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 125 पास डिविजन है। लडक़ों की बात करें तो 209495 ने पहले स्थान हासिल किया है। 205450 दूसरा, 86589 तीसरा और 218 पास हैं।  

ऐसे चेक करें

चरण 1. आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ह्म्ड्डद्भह्म्द्गह्यह्वद्यह्लह्य.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ या ह्म्ड्डद्भद्गस्रह्वड्ढशड्डह्म्स्र. ह्म्ड्डद्भड्डह्यह्लद्धड्डठ्ठ.द्दश1.द्बठ्ठ पर जाएं।

स्टेप  2. होमपेज पर आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें

चरण 3. नए खुले टैब में, लॉगिन विवरण - रोल नंबर, डीओबी दर्ज करें

चरण 4 ‘सबमिट’ पर क्लिक करें और आपका आरबीएसई 10वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा

चरण 5 अपना आरबीएसई बोर्ड परिणाम 2023 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें