बस्ती में सरयू नदी का जल स्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा

देवारागंगबरार गांव के लोग नाव के सहारे गांव से बाहर निकल रहे है। बाढ़ की पानी मे खेती की योग्य भूमि डूबती जा रही है।

बस्ती में सरयू नदी का जल स्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा

बस्ती  - उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सरयू नदी का जल स्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। केन्द्रीय जल आयोग के सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि लगातार हो रही बारिश से सरयू नदी का जल स्तर निरन्तर बढ़ रहा है। वर्तमान समय मे नदी का जल स्तर 90.950 सेमी है। नदी का जल स्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवो मे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। दुबौलिया विकास खण्ड क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी घुसने के कागार पर पहुंच गया है।

देवारागंगबरार गांव के लोग नाव के सहारे गांव से बाहर निकल रहे है। बाढ़ की पानी मे खेती की योग्य भूमि डूबती जा रही है।

विक्रमजोत विकास खण्ड के तटवर्ती गांवो मे बाढ़ का खतरा बहुत ही बढ़ गया है कटान की सम्भावना बढ़ती जा रही है यहां पर लकड़ी पाण्डेय,कल्यानपुर,भरथापुर सहित कई अन्य गांव तटबंधविहीन है। जिला प्रशासन द्वारा गांवो मे कैम्प कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया है कि लगातार हो रही बारिश से सरयू नदी का जल स्तर बढ़ गया है बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। गांव मे बाढ़ खण्ड विभाग के अधिकारी,कर्मचारी कैम्प कर रहे है। राहत सामाग्री आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराया जा रहा है। मेडिकल कैम्प भी लगाया जायेगा।बाढ़ पीडि़तो को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही होने पायेगी।