रूस ने मिस्र, बंगलादेश की ब्रिक्स में शामिल होने की दावेदारी का स्वागत किया

मंत्रालय ने कहा, “हम ब्रिक्स के साथ सहयोग बढ़ाने में बंगलादेश, मिस्र और अन्य देशों द्वारा दिखाई गई रुचि का स्वागत करते हैं।”

रूस ने मिस्र, बंगलादेश की ब्रिक्स में शामिल होने की दावेदारी का स्वागत किया

माॅस्को - रूस ने ब्रिक्स में शामिल होने की मिस्र और बंगलादेश की दावेदारी का स्वागत किया है। रूसी विदेश मंत्रालय के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में इस समूह के विस्तार पर चर्चा की जाएगी।

मंत्रालय ने कहा, “हम ब्रिक्स के साथ सहयोग बढ़ाने में बंगलादेश, मिस्र और अन्य देशों द्वारा दिखाई गई रुचि का स्वागत करते हैं।”

मंत्रालय ने कहा कि मिस्र और बंगलादेश दोनों ने ब्रिक्स कार्यक्रमों में अनेक बार हिस्सा ले चुके हैं, जिसमें 02 जून, 2023 को केप टाउन में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक भी शामिल है और न्यू डेवलपमेंट बैंक के शेयरधारक भी हैं। मंत्रालय ने आशा व्यक्त किया कि समूह को विकासशील देशों के साथ सहयोग को मजबूत करने से लाभ प्राप्त होगा जिनमें से कई देशों ने स्पष्ट रूप सहयोग की इच्छा व्यक्त की है।

मंत्रालय ने कहा कि “निकट भविष्य में इस समूह के विस्तार पर प्रगति करने के लिए दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति की इच्छा का स्वागत करते हैं। हमें विश्वास है कि इस वर्ष होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में इस मुद्दे पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।”

ब्रिक्स दुनिया की सबसे बड़ी विकासशील अर्थव्यवस्थाओं - ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का एक समूह है। दक्षिण अफ्रीका ने जनवरी 2023 में ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली है और जोहान्सबर्ग में अगस्त में होने वाले 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की उसके मेजबानी करने की उम्मीद है।