चंद्रयान लॉन्च के पहले शिवराज ने प्रेषित कीं मंगलकामनाएं

उन्होंने कहा कि चंद्रयान - 3 आज दोपहर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए मंगलकामनाएँ।

चंद्रयान लॉन्च के पहले शिवराज ने प्रेषित कीं मंगलकामनाएं

भोपाल - मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज चंद्रयान - 3 के लॉन्च के पहले अपनी मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।

श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि ये देशवासियों के लिए गौरव का अवसर है। आज का दिन भारतीय इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में गिना जायेगा। इस गौरवशाली क्षण के लिए भारत के दूरदृष्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो की पूरी टीम को वे बधाई देते हैं।

उन्होंने कहा कि चंद्रयान - 3 आज दोपहर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए मंगलकामनाएँ।