नवजोत सिद्धू की पत्नी का सफल ऑपरेशन

श्री सिद्धू ने आज ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा और उनकी रिपोर्ट सकारात्मक हैं और वह स्वस्थ होने की राह पर हैं।

नवजोत सिद्धू की पत्नी का सफल ऑपरेशन

चंडीगढ़ - पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की कैंसर पीड़ित पत्नी डॉ नवजोत कौर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।

श्री सिद्धू ने आज ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा और उनकी रिपोर्ट सकारात्मक हैं और वह स्वस्थ होने की राह पर हैं।

ऑपरेशन डॉ रुपिंदर सिंह ने इंदुस इंटरनेशनल हॉस्पिटल में किया।

डॉ सिंह के अनुसार ऑपरेशन के बाद रिपोर्ट सकारात्मक हैं। उन्होंने कहा कि ज़ख्म ठीक होने के बाद नवजोत कौर को कीमोथेरेपी और हॉर्मोनल उपचार की जरूरत होगी और फिर रेडियोथेरेपी भी की जाएगी। उनका प्रारंभिक उपचार पांच से छह महीने चलेगा। डॉ सिंह ने उम्मीद जताई कि डॉ नवजोत जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगी।

नवजोत कौर ने पिछले महीने खुद ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उन्हें स्टेज 2 कैंसर हैं। उस समय सिद्धू 1988 के रोड रेज मामले में जेल में थे। उन्हें एक अप्रैल को जेल से रिहा किया गया था।