ब्रिटेन में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में भारतीय मूल के दो लोगों को सजा

आनंद त्रिपाठी (61) और वरुण भारद्वाज (39) को सिगरेट पर देय आयात शुल्क की चोरी का दोषी भी ठहराया गया है।

ब्रिटेन में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में भारतीय मूल के दो लोगों को सजा

ब्रिटेन : मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में दोषी पाए जाने के बाद भारतीय मूल के दो व्यक्तियों को कुल 34 साल कैद की सजा सुनाई गई है। लंदन की एक निचली अदालत ने दोनों को अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका से कृषि उत्पादों के बीच छिपाकर मादक पदार्थों की तस्करी करने का दोषी पाया गया।

आनंद त्रिपाठी (61) और वरुण भारद्वाज (39) को सिगरेट पर देय आयात शुल्क की चोरी का दोषी भी ठहराया गया है। यह सिगरेट चेन्नई, मुंबई से बॉम्बे मिक्स स्नैक्स और श्रीलंका से नारियल के खोल का उपयोग कर चटाई बनाने वाली कंपनी के उत्पादों के बीच लाई जाती है।

 

ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने कहा कि दोनों ने मादक पदार्थों और सिगरेट वाले शिपिंग कंटेनर को खाली करने और उन्हें अपने इच्छित गंतव्य से अपने नियंत्रण वाले गोदाम में ले जाने के लिए अपनी कंपनी का उपयोग कवर के रूप में किया था।