कैडेट रक्षा सेवाओं में स्थायी कमीशन हासिल करने के सख़्त मेहनत करें: अरोड़ा

पंजाब सरकार द्वारा स्थापित इन दो प्रतिष्ठित संस्थाओं का उद्देश्य रक्षा सेवा अकादमियों द्वारा हथियारबंद सेनाओं में स्थायी कमीशन प्राप्त करने के लिए पंजाब के चुने हुए नौजवान लड़कों और लड़कियों को प्रशिक्षण देना है।

कैडेट रक्षा सेवाओं में स्थायी कमीशन हासिल करने के सख़्त मेहनत करें: अरोड़ा

चंडीगढ़ - पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने यहाँ पंजाब भवन में महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (ए.एफ.पी.आई.) (लड़के) और माईं भागो ए.एफ.पी.आई. (लड़कियों) के कैडेटों के साथ मुलाकात की।

पंजाब सरकार द्वारा स्थापित इन दो प्रतिष्ठित संस्थाओं का उद्देश्य रक्षा सेवा अकादमियों द्वारा हथियारबंद सेनाओं में स्थायी कमीशन प्राप्त करने के लिए पंजाब के चुने हुए नौजवान लड़कों और लड़कियों को प्रशिक्षण देना है।

इन प्रतिष्ठित संस्थानों का हिस्सा बनने के लिए कैडेटों को बधाई देते हुये अमन अरोड़ा ने बुधवार को सभी कैडेटों को सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कैडेटों को रक्षा सेवाओं में स्थायी कमीशन की प्राप्ति के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए और सख़्त मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनके माता-पिता को ही नहीं बल्कि राज्य और देश को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं क्योंकि उन्होंने रक्षा सेवाओं के बहादुरी और अनुशासन वाले क्षेत्र में कॅरियर बनाने का सपना संजोया है।

माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मेजर जनरल जे एस संधू ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि मार्च, 2022 से अब तक इस इंस्टीट्यूट की चार महिला कैडेटों को रक्षा सेवाओं में अफ़सर रैंक मिला है, दो महिला कैडेटों ने ओ. टी. ए./ए. एफ. ए. में ज्वाइन किया है, एक महिला कैडेट ने एन. डी. ए. में ज्वाइन किया है और 25 महिला कैडेट ए. एफ. सी. ए. टी. और सी. डी. एस. लिखती परीक्षाएं पास करने के उपरांत एस. एस. बी. से कॉल लेटरों के इन्तज़ार में हैं।

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मेजर जनरल अजय एच चौहान ने श्री अमन अरोड़ा को बताया कि मार्च 2022 से अब तक 18 कैडेटों ने एन. डी. ए./और इसके बराबर के दर्जे की अकादमियों में ज्वाइन किया है और 22 कैडेटों ने भारत के रक्षा बलों में अफ़सर रैंक पर ज्वाइन किया है। 14 कैडेटों ने अपनी एस. एस. बी. की परीक्षा पास कर ली है और मेरिट सूची और कॉल लेटरों के इन्तज़ार में हैं।