सफल रहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल का लौहगढ़ दौरा, क्षेत्र में बढ़ेगी धार्मिक गतिविधियां व पर्यटन-शिक्षा मंत्री कंवरपाल

प्रदेश भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि हरियाणा राज्य का हर बच्चा सर्वगुण संपन्न होकर आत्मनिर्भर बने-शिक्षा मंत्री कंवरपाल

सफल रहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल का लौहगढ़ दौरा, क्षेत्र में बढ़ेगी धार्मिक गतिविधियां व पर्यटन-शिक्षा मंत्री कंवरपाल
यमुनानगर -हरियाणा सरकार में शिक्षा, वन व पर्यटन मंत्री कंवरपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का लौहगढ़ दौरा पूरी तरह से सफल रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां नई परियोजनाओं का शिलान्यास व घोषणाएं की हैं जिससे क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियां व पर्यटन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार आदिबद्री, लौहगढ़, कपालमोचन, सरस्वती नदी क्षेत्रों में पूरी तत्परता से काम कर रही है। भाजपा सरकार का पूरा ध्यान क्षेत्र को विकसित बनाने के लिए है इसके लिए हरियाणा की भाजपा सरकार हिमाचल सरकार के साथ भी मिलकर काम कर रही है जल्दी ही इसके परिणाम धरातल पर आएंगे जिससे लोगों के रोजगार में भी वृद्धि होगी और यहां पर कई प्रकार के अन्य विकासात्मक गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। 
शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से आह्वान किया है कि मोटे अनाज को बढ़ावा दिया जाए, मोटे अनाज को बढ़ावा देने से देश के किसान वर्ग को अत्याधिक लाभ मिलेगा उसको उसकी फसलों का सही मूल्य प्राप्त होगा और मोटे अनाज के प्रयोग से लोगों की सेहत में भी सुधार होता है, लोगों को अपने प्रति दिन के खानपान में मोटे अनाजों को शामिल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा भाजपा सरकार पूरे हरियाणा कौशल निगम पोर्टल के अंतर्गत योग्यता के आधार पर नौकरियों को आवंटित कर रही है इससे योग्य युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान हो रहे हैं। हरियाणा प्रदेश भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में शिक्षण प्रणाली में गुणात्मक सुधार करके शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रदेश भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि हरियाणा राज्य का हर बच्चा सर्वगुण संपन्न होकर आत्मनिर्भर बने।