ग्राम नवादा भजडू में हुआ अस्थायी गोआश्रय स्थल का लोकार्पण

श्री देवेन्द्र निम द्वारा क्षेत्रीय पशुपालकों को अपने पालतू गोवंशों को छुटटा न छोडने की अपील करते हुए इस सामाजिक बुराई को समाज से जड से खत्म करने का आहवान किया गया तथा ग्राम नवादाभजडू में एक अच्छे गोआश्रय स्थल के निर्माण के लिये जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग का धन्यवाद् प्रकट किया गया।

ग्राम नवादा भजडू में हुआ अस्थायी गोआश्रय स्थल का लोकार्पण
ग्राम नवादा भजडू में हुआ अस्थायी गोआश्रय स्थल का लोकार्पण

सहारनपुर- जनपद में निराश्रित एवं छुट्टा गोवंश के संरक्षण हेतु विकास खण्ड रामपुर मनिहारान के ग्राम नवादा भजडू, ग्राम पंचायत नैनखेडा में बनाये गये अस्थायी गोआश्रय स्थल का लोकार्पण मा0 विधायक रामपुर मनिहारान श्री देवेन्द्र निम द्वारा जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह की उपस्थिति में किया गया।

श्री देवेन्द्र निम द्वारा क्षेत्रीय पशुपालकों को अपने पालतू गोवंशों को छुटटा न छोडने की अपील करते हुए इस सामाजिक बुराई को समाज से जड से खत्म करने का आहवान किया गया तथा ग्राम नवादाभजडू में एक अच्छे गोआश्रय स्थल के निर्माण के लिये जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग का धन्यवाद् प्रकट किया गया।


जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि उपरोक्त गोआश्रय स्थल में शासन के निर्देशों के क्रम में क्षेत्र के निराश्रित एवं छुट्टा गोवंशों को रखा जायेगा। इस गोआश्रय स्थल की क्षमता 120 गोवंश को रखने की है। गोवंशों को हरा चारे के लिये इसके आस पास के चारागाहों की भूमि पर चारा उगाकर संरक्षित गोवंशों को उपलब्ध कराया जायेगा तथा गोआश्रय स्थल को आत्मनिर्भर बनाये जाने हेतु गाय के गोबर से वर्मी कम्पोस्ट व अन्य उत्पाद बनाये जायेंगे तथा गोमूत्र से भी गुनाइल आदि का निर्माण कराया जायेगा।  


कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री विजय कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0राजीव कुमार सक्सेना, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री आलोक शर्मा, उपजिलाधिकारी रामपुर मनिहारन श्रीमती संगीता राघव, खण्ड विकास अधिकारी श्री के0पी0श्रीवास्तव, पशु चिकित्साधिकारी डा0 संजय चतुर्वेदी, ग्राम प्रधान नवादा भजदू श्रीमती ममता रानी, पशुधन प्रसार अधिकारी श्री सुभाष कुमार, ग्राम पंचायव सचिव श्री ईसम सिंह एवं गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।