संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जयंती को पूरे भव्य तरीके से मनाया जाएगा-कटारिया

जिसमें जिला यमुनानगर सहित आस पास के जिलो से हजारों लोग शिरकत करेंगे, सांसद रत्नलाल कटारिया ने बताया कि उन्होंने संत गुरु मनदीप दास जी से मुलाकात करी और जयंती पर भक्तों को आशीर्वाद देने की अपील की इस दौरान साथ में नगर निगम मेयर मदन चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया साथ रहे।

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जयंती को पूरे भव्य तरीके से मनाया जाएगा-कटारिया
यमुनानगर- पूर्व केन्द्रीय मंत्री भाजपा अम्बाला लोकसभा सांसद रतनलाल कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा भाजपा सरकार सभी संत महापुरुषों का सम्मान करती है  उसी कड़ी के अंतर्गत संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जयंती को जिला यमुनानगर की जगाधरी अनाज मंडी में भव्य तरीक़े से मनाई जाएगी। 
जिसमें जिला यमुनानगर सहित आस पास के जिलो से हजारों लोग शिरकत करेंगे, सांसद रत्नलाल कटारिया ने बताया कि उन्होंने संत गुरु मनदीप दास जी से मुलाकात करी और जयंती पर भक्तों को आशीर्वाद देने की अपील की इस दौरान साथ में नगर निगम मेयर मदन चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया साथ रहे।
भाजपा अम्बाला सांसद रत्नलाल कटारिया ने कहा की मुझे गर्व है की आज ओडिशा की एक आदिवासी बेटी देश के सर्वोच्च संवैधानिक राष्ट्रपति पद पर है और उत्तर प्रदेश का दलित बेटा पूर्व में राष्ट्रपति पद पर भी आसीन था। उन्होंने कहा कि संत महापुरुष सभी के सांझे होते हैं । उनका आशीर्वाद सभी को प्राप्त होता है,हमें संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए और उनके द्वारा प्रदान की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करना चाहिए, भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि 15 फरवरी को जगाधरी में होने वाले सम्मेलन में कई बड़े संत व केन्द्र सरकार के मंत्री व हरियाणा सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद शिरकत करेंगे,सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा की साढ़े आठ साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में लगभग 2 करोड़ लोगो को रोजगार प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि आज रेलवे ने मौजूदा वित्त वर्ष में दिसंबर 2022 तक माल ढुलाई से 1,20,478 करोड़ रूपए की कमाई की ओर यात्रियों के किराए से अर्जित रेलवे की राजस्व आय में 71 प्रतिशत की बढ़ोतरी, आर्थिक वृद्धि दर 2022-23 में सात प्रतिशत वही कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का निर्यात 16 प्रतिशत बढ़कर 17.43 बिलियन डॉलर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याणकारी योजनाओं के लिए इतनी बड़ी राशि उपलब्ध कराना तभी संभव हुआ है जब दिसंबर 2022 में जीएसटी राजस्व संग्रह 15 प्रतिशत बढ़कर 1,49,507 करोड़ रूपए रहा। कटारिया ने कहा कि 3 फरवरी के जयंती कार्यक्रम को वो लगातार जिला यमुनानगर के सभी क्षेत्रों का दौरा करके लोगों को निमंत्रण दे रहे है,
इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, मेयर मदन चौहान, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग साथ रहे। 
----------
image source : google