अमोल कोल्हे को नियुक्त किया गया महाराष्ट्र का राकांपा प्रचार प्रमुख

राकांपा की ओर से आज किए गए ट्वीट के अनुसार, इस संबंध में श्री कोल्हे को नियुक्ति पत्र राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने सौंप दिया है।

अमोल कोल्हे को नियुक्त किया गया महाराष्ट्र का राकांपा प्रचार प्रमुख

मुंबई - राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार की मंजूरी से डॉ. अमोल कोल्हे (शिरूर सांसद) को बुधवार को महाराष्ट्र का राकांपा का प्रचार प्रमुख नियुक्त किया गया ।

राकांपा की ओर से आज किए गए ट्वीट के अनुसार, इस संबंध में श्री कोल्हे को नियुक्ति पत्र राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने सौंप दिया है।

श्री पाटिल ने अपने पत्र में कहा कि श्री कोल्हे को आगामी लोकसभा, राज्य विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों के लिए राज्य के राकांपा के अभियान प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है और उन्हें उम्मीद है कि श्री कोल्हे संगठन को मजबूत बनाने के साथ पार्टी के विचारों को जनता के बीच ले जाएंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र प्रभारी सुप्रिया सुले (सांसद), कोषाध्यक्ष पूर्व विधायक हेमन्त टकले, पालघर जिला अध्यक्ष विधायक सुनील भुसारा, प्रदेश महासचिव अदिति नलावडे, प्रदेश महासचिव संदीप बेडसे, मुंबई कार्यकारी अध्यक्ष राखी जाधव, प्रदेश युवा अध्यक्ष महेबूब शेख सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।