बजरंग पूनिया ने लौटाया पद्मश्री सम्मान, कुश्ती संघ पर बृजभूषण के करीबी के जीतने से हैं आहत

पहलवान बजरंग पूनिया ने पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिया है।

बजरंग पूनिया ने लौटाया पद्मश्री सम्मान, कुश्ती संघ पर बृजभूषण के करीबी के जीतने से हैं आहत

कुश्ती : महासंघ के अध्यक्ष पद पर बृजभूषण शरण सिंह के करीबी के चुनाव जीतने पर पहलवान बजरंग पूनिया ने पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिया है। शुक्रवार को उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ये चुनाव बताता है कि पहलवानों का भविष्य अब सुरक्षित नहीं रहेगा। इससे पहले गुरुवार को साक्षी मलिक ने खेल ही छोड़ने का ऐलान कर दिया था। 

बता दें कि, बजरंग पूनिया ने ये सम्मान ट्विटर पर एक खत लिखकर लौटाने का ऐलान किया है। इसमें उन्होंने सीधे पीएम मोदी को संबोधित करते हुए लिखा है कि मुझे अर्जुन अवॉर्ड, खेल रत्न और पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था। मेरा हर जगह अर्जुन अवॉर्ड कहकर सम्मान किया जाता है। लेकिन जब हम महिला पहलवानों का ही सम्मान सुरक्षित नहीं रख सके तो फिर इनके बोझ तले दबकर मैं अपनी जिंदगी नहीं जी पाउंगा। 

बजरंग पूनिया ने आगे लिखा कि जिन बेटी-बेटियों को बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ का ब्रांड एम्बेसडर बनना था उन्हें अपने खेल से ही बाहर होना पड़ा है। इसके बाद भी हम सम्मानित पहलवान कुछ भी नहीं कर सके। ये हमारे लिए कचोटने वाली बात है।