मिज़ोरम के लिए 21 उम्मीदवार उतारे भाजपा ने

भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए एक उम्मीदवार की तीसरी सूची जारी की

मिज़ोरम के लिए 21 उम्मीदवार उतारे भाजपा ने

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मिज़ोरम विधानसभा चुनाव के लिए आज 21 उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी कीं। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने इन सूचियों को जारी करते हुए कहा कि पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। पहली सूची में 12 और दूसरी सूची में नौ उम्मीदवार हैं। इन 21 उम्मीदवारों में चार महिलाएं हैं।
भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए एक उम्मीदवार की तीसरी सूची जारी की। भाजपा ने पंडरिया विधानसभा सीट के लिए श्रीमती भावना बोहरा को उम्मीदवार बनाया है। मिज़ोरम में सात नवंबर को तथा छत्तीसगढ़ में 07 एवं 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।