लोकतंत्र के पवित्र मंदिर के लोकार्पण पर भाजपाईयों ने जतायी खुशी

प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली में नये संसद भवन के लोकार्पण के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिला खुशी व्यक्त की।

लोकतंत्र के पवित्र मंदिर के लोकार्पण पर भाजपाईयों ने जतायी खुशी

देवरिया - दिल्ली में नये संसद भवन का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण किये जाने के बाद उत्तर प्रदेश के देवरिया में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की, वहीं लोकतंत्र के पवित्र मंदिर के लोकार्पण का विरोध करने वाले लोगों के इस कार्य को निन्दनीय बताया।

प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली में नये संसद भवन के लोकार्पण के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिला खुशी व्यक्त की।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नये भारत मे बने इस नये संसद भवन में विरासत भी है,वास्तु भी है,इसमें कला भी है, कौशल भी है,इसमें संस्कृति भी है और संविधान के स्वर भी है।

उन्होंने कहा कि यह संसद भवन हर भारतीय के कर्तव्य भाव को जागृत करेगा। लोकतंत्र के ऐसे पवित्र मन्दिर के लोकार्पण का विपक्षी दलों द्वारा विरोध और बहिष्कार निन्दनीय है। मोदी विरोध के चक्कर में विपक्ष हमेशा देश विरोध पर उतर आता है,इसे देश की जनता कत्तई स्वीकार नहीं करेगी।