मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा की विजय होगी: तोमर

उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन किए और प्रदेश की जनता के कल्याण और खुशहाली की प्रार्थना की

मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा की विजय होगी: तोमर

उज्जैन/इंदौर : मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीत रही है।

श्री तोमर अपने उज्जैन प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा की पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी सीटों पर परिश्रम किया है और सभी सीटों पर परिणाम भाजपा के पक्ष में आयेंगे। उन्होंने उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन किए और प्रदेश की जनता के कल्याण और खुशहाली की प्रार्थना की।