बसपा सांसद संगीता आजाद भाजपा में शामिल

भाजपा महासचिव श्री तावड़े ने श्रीमती आजाद, श्री अरिमर्दन और श्रीमती कुशवाहा का भाजपा परिवार में स्वागत किया

बसपा सांसद संगीता आजाद भाजपा में शामिल

नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के लालगंज से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सांसद श्रीमती संगीता आजाद, बसपा पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन एवं उच्चतम न्यायालय की अधिवक्ता श्रीमती सीमा कुशवाहा ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उत्तरप्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी संजय मयूख की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा महासचिव श्री तावड़े ने श्रीमती आजाद, श्री अरिमर्दन और श्रीमती कुशवाहा का भाजपा परिवार में स्वागत किया।