छठ के बरतिया का गाना चला छठ गीत गावल जाय रिलीज

छठ के बरतिया का गाना चला छठ गीत गावल जाय वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज

छठ के बरतिया का गाना चला छठ गीत गावल जाय रिलीज

मुंबई:  भोजपुरी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा और माही श्रीवास्तव की फिल्म छठ के बरतिया का गाना चला छठ गीत गावल जाय रिलीज हो गया है।
एआरके वर्कस चैनल रत्नाकर कुमार प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म छठ के बरतिया का गाना चला छठ गीत गावल जाय वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म के निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव और निवेदिता कुमार हैं।इस छठ गीत को पार्श्वगायिका प्रियंका सिंह ने गाया है और इसके वीडियो में स्मृति सिन्हा वविवाहता बहु के रूप में छठी मैया की व्रत करने की तैयारी करती हुई दिखाई दे रही हैं।वह ससुराल में घरवालों से घर के साफ सफाई व सजावट करने के लिए तथा छठ मां की पूजा की तैयारी के बारे में कह रही हैं।
छठ के बरतिया के निर्देशक कन्हैया एस विश्वकर्मा हैं। कॉन्सेप्ट एव प्रोजेक्ट डिजाइन देव पाण्डेय ने किया है। इस फिल्म में स्मृति सिन्हा, अंशुमन मिश्रा, माही श्रीवास्तव, समर्थ चतुर्वेदी, रितु पाण्डेय प्रतिभा साहु, शुभकिशन शुक्ला, अनामिका तिवारी, अंजली तिवारी, अशोक गुप्ता सहित कई कलाकार हैं।छठ के बरतिया , 10 नवंबर को रिलीज होगी