पलामू में दो समुदायों में हुई झड़प

तनाव के बाद धारा 144 लागू, 6 लोग भी घायल

पलामू में दो समुदायों में हुई झड़प

पालमू- झारखंड के पलामू से बड़ी खबर आ रही है। पलामू में दो समुदायों में झड़प हो गई है। यह विवाद पलामू के पांकी की है। यहां महाशिवरात्रि पर तोरण द्वार बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि पत्थरबाजी और आगजनी की भी नौबत आ गई। हालांकि, मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची है। कुछ वाहनों को आग के हवाले भी कर दिया गया है जबकि 6 लोगों के घायल होने की खबर है। कुछ हिस्सों में तोडफ़ोड़ के भी कोशिश की गई है। फिलहाल पलामू की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। तनाव को देखते हुए इलाके में धारा 144 लागू कर दिया गया है।

एसपी सीके सिन्हा ने बताया कि 3 थानों की टीमों की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में करने की कोशिश हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन की टीम भारी मात्रा में मौजूद है। दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का काम किया जा रहा है। जानकारी है कि 100 से अधिक पुलिस के जवान मौका ए वारदात पर मौजूद है। जिले और राज्य के बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। दरअसल, तोरण द्वार बनाने को लेकर यह विवाद मंगलवार से ही चल रहा है। लेकिन आज अचानक ये बढ़ गया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।