हरियाणा में गठबंधन सरकार जन विरोधी नीतियों पर कर रही है काम: दयाल सिरोही

कहां : कांग्रेस शासन में ही हुआ विकास

हरियाणा में गठबंधन सरकार जन विरोधी नीतियों पर कर रही है काम: दयाल सिरोही
निसिंग : कांग्रेस नेता दयाल सिरोही ने गांव माजरा रोडान में कांग्रेस पार्टी का प्रचार करते हुए कहा कि भाजपा ने जनता से सिर्फ वायदे ही किए। न तो उद्योग धंधे खुले और न ही गरीब, किसानों के हित में कुछ किया गया। नौजवान बेटे-बेटियों को रोजगार नहीं दिया गया। देश में जो भी विकास कार्य हुए हैं, वह कांग्रेस के शासन में हुए हैं। सिरोही ने कहा कि अगर हरियाणा से बदहाली दूर करनी है तो चुनाव मे कांग्रेस का साथ देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग चुनाव के समय जनता को झूठ बोलते हैं, चुनावी जुमले बोलते हैं और चुनाव होने के बाद उसको भूल जाते हैं। अभी राजस्थान के लोगों के सामने झूठ बोल रहे हैं, यही झूठ चार और नौ साल पहले हरियाणा के लोगों के सामने बोला था। अब जब हरियाणा में चुनाव आएगा तो फिर से झूठ बोलेंगे। इसलिए लोग भारतीय जनता पार्टी की एक एक बात को समझ चुके हैं।अब इनका झूठ चलने वाला नहीं है। कांग्रेस नेता दयाल सिरोही ने कहा कि भाजपा ने जनता को केवल गुमराह किया है। जनता के भोलेपन का फायदा उठाकर रोज नए तरीके से उनके साथ धोखा किया है। जनता को अब कांग्रेस की याद आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को धर्म व जाति में बांट कर अपना उल्लू सीधा करने का प्रयास करती है और लोग उसके लुभावने नारों के झांसे में आकर वोट देकर सरकार बनवा देते हैं और फिर बाद में पछताते हैं।