देशभर में आज मनाई जा रही है देव दीपावली, जाने पूजा का शुभ मुहूर्त

देवताओं की स्वागत के लिए गंगा के घाटों को देवों की रोशनी से जगमग किया जाता है। गंगा घाट के अलावा तुलसी के सामने भी दीपदान इस दिन किया जाता है

देशभर में आज मनाई जा रही है देव दीपावली, जाने पूजा का शुभ मुहूर्त

गंगा घाट : कार्तिक महीने की अमावस्या की मौके पर देशभर में दिवाली मनाई जाती है। वही इस महीने के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा की तिथि पर देव दीपावली मनाई जाती है यानी इस दिन देवता दीपावली मनाते हैं। हिंदू धर्म में देव दीपावली का महत्व बहुत अधिक है। देव दीपावली के दिन हिंदू धर्म में देवी देवताओं को प्रसन्न करना बेहद आसान होता है। पुराने के मुताबिक कार्तिक मास की पूर्णिमा ऊर्जा से परिपूर्ण होती है।

हिंदू पंचांग के माने तो कार्तिक पूर्णिमा इस वर्ष 26 नवंबर की दोपहर 3:53 मिनट से शुरू होगी जो 27 नवंबर की दोपहर 2.46 मिनट तक जारी रहेगी। देव दीपावली की पूजा का शुभ मुहूर्त 27 नवंबर की शाम 5.08 से 7.47 बजे तक है।

बता दें कि देव दीपावली के दिन स्नान करने के बाद दीपदान करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन नदी किनारे दीपदान किया जाता है। देव दीपावली के मौके पर दीपदान करने का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि देव दीपावली के दिन गंगा के घाट पर देवता पधारते हैं और दिवाली मनाते हैं। ऐसे में देवताओं के स्वागत के लिए गंगा की घाटों पर दीप जलाए जाते हैं और देवताओं का खुशी से स्वागत किया जाता है।

देवताओं की स्वागत के लिए गंगा के घाटों को देवों की रोशनी से जगमग किया जाता है। गंगा घाट के अलावा तुलसी के सामने भी दीपदान इस दिन किया जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इसी दिन तुलसी का धरती पर अवतरण हुआ था। तुलसी के साथ इस दिन शालिग्राम का पूजन भी किया जाता है।

जानकारी के मुताबिक देव दीपावली के दिन दीपदान भी किया जाता है जिससे पितरों की कृपा और आशीर्वाद पाया जा सकता है। देव दीपावली के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक लगाना चाहिए। इसके साथ ही घर के दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण भी लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है।