जापान में भूकंप के झटके

भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 आंकी गयी

जापान में भूकंप के झटके

टोक्यो : जापान के मुख्य द्वीप होंशू के उत्तरी भाग के आओमोरी प्रान्त में भूकंप के झटके महसूस किये गए। देश की मौसम एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 09:14 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 आंकी गयी।

भूकंप का केंद्र आओमोरी के पास 41.2 डिग्री उत्तर अक्षांश और 142.9 डिग्री पूर्व देशांतर पर जमीन की सतह से 20 किमी की गहराई में स्थित था। भूकंप से जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।