महाराष्ट्र फायरिंग मामले में बीजेपी विधायक समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज, ठाणे के पुलिस स्टेशन में हुई घटना

बीजेपी विधायक ने शिवसेना (शिंदे) गुट के नेता और उनके साथियों पर गोली चलाई है। इस हमले में शिवसेना गुट के नेता घायल हो गए है।

महाराष्ट्र फायरिंग मामले में बीजेपी विधायक समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज, ठाणे के पुलिस स्टेशन में हुई घटना

महाराष्ट्र :  ठाणे के एक पुलिस स्टेशन में बीजेपी विधायक ने गोली चला दी है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बीजेपी विधायक ने शिवसेना (शिंदे) गुट के नेता और उनके साथियों पर गोली चलाई है।

इस हमले में शिवसेना गुट के नेता घायल हो गए है। वहीं इस मामले में पुलिस ने बीजेपी विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसके साथ ही उनके तीन साथियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है। ये पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते बीजेपी विधायक ने गोली चलाई है।

इस मामले पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे ने मीडिया को बताया कि जमीन विवाद को लेकर भाजपा के कल्याण से विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवसेना की कल्याण इकाई के प्रमुख महेश गायकवाड़ पुलिस थाने में मौजूद थे।

इसी बीच भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने शुक्रवार रात उल्हासनगर इलाके में हिल लाइन पुलिस थाने में महेश गायकवाड़ पर गोलियां चलाईं। गोली चलने के बाद महेश घायल हो गए।

पुलिस उन्हें स्थानीय अस्पताल लेकर गई, जहां से उन्हें ठाणे स्थित एक निजी चिकित्सा केंद्र लेकर जाया गया। यहां उनका ऑपरेशन हुआ है जो कि सफल रहा है।

वहीं बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने अपनी गिरफ्तारी से पहले एक समाचार चैनल से कहा कि उनके बेटे को पुलिस थाने में पीटा जा रहा था इसलिए उन्होंने फायरिंग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र में ‘‘अपराधियों का साम्राज्य’’ स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे के मुताबिक, गणपत गायकवाड़ का बेटा जमीन संबंधी विवाद के सिलसिले में शिकायत दर्ज कराने पुलिस थाने आया था,

तभी महेश गायकवाड़ अपने लोगों के साथ वहां पहुंचे। बाद में गणपत गायकवाड़ भी थाने पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि विधायक और शिवसेना नेता के बीच विवाद के दौरान गणपत गायकवाड़ ने वरिष्ठ निरीक्षक के कक्ष के अंदर महेश गायकवाड़ पर कथित तौर पर गोलियां चलाईं, जिससे वह और उनका सहयोगी घायल हो गए।

गणपत गायकवाड़ ने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘हां, मैंने खुद (उन्हें) गोली मारी। मुझे कोई पछतावा नहीं है। अगर मेरे बेटे को पुलिस थाने के अंदर पुलिस के सामने पीटा जा रहा है, तो मैं क्या करूंगा।’’ 

उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पांच गोलियां चलाईं। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ‘‘महाराष्ट्र में अपराधियों का साम्राज्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ भाजपा और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यदि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं

तो महाराष्ट्र में केवल अपराधी पैदा होंगे। आज उन्होंने मुझ जैसे भले आदमी को अपराधी बना दिया।’’ पुलिस ने गणपत गायकवाड़ के अलावा दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि उन पर 307 (हत्या का प्रयास) और 120बी (आपराधिक साजिश) सहित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ठाणे, दो फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक पुलिस थाने के परिसर में शुक्रवार देर रात हुई गोलीबारी में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का एक स्थानीय नेता घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस थाने में रात करीब 10.30 बजे हुई इस घटना में एक प्रतिद्वंद्वी राजनेता शामिल था।

सूत्रों ने बताया कि इस गोलीबारी में शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ घायल हो गए और उन्हें ठाणे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।