संजय गांधी स्कूल में बाल दिवस पर प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को किया याद

14 नवंबर 1889 में तत्कालीन प्रमुख अधिवक्ता मोतीलाल नेहरू के घर जन्मे जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रवादी तथा गांधी जी के सच्चे अनुयायी रहे

संजय गांधी स्कूल में बाल दिवस पर प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को किया याद

लाडवा : लाडवा के संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान पवन गर्ग, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र खेड़ा, नरेन्द्र सिंह, कर्म सिंह तथा अन्य ने जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
पवन गर्ग ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे। जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई तथा कई बार जेल भी गए। 14 नवंबर 1889 में तत्कालीन प्रमुख अधिवक्ता मोतीलाल नेहरू के घर जन्मे जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रवादी तथा गांधी जी के सच्चे अनुयायी रहे। वे सत्य, अहिंसा एवं शांति के प्रबल समर्थक थे। एक कुशल राजनेता,प्रगतिशील सोच के पर्याय, जवाहरलाल नेहरू के लिए स्वतंत्रता भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश में स्थिरता, शांति और विकास लाना एक महान चुनौती थी। जिसे उन्होंने कुशलतापूर्वक निभाया। मौके पर प्रधानाचार्य धर्मेंद्र खेड़ा ने कहा कि नेहरू जी बच्चों के अत्यंत प्रिया थे, वे बच्चों में भारत के उज्जवल भविष्य देखते थे, इसलिए 14 नवंबर को उनका जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।