सड़क दुर्घटना में स्वास्थ्यकर्मी की मौत, दो घायल

पुलिस ने बताया कि सिविल अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी अमीन अपने सहकर्मी कुलदीप के साथ रात की ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था जब दुर्घटना हुई।

सड़क दुर्घटना में स्वास्थ्यकर्मी की मौत, दो घायल

फगवाड़ा -  पंजाब के फगवाड़ा में आज राष्ट्रीय महामार्ग पर एक ट्रक ने एक के बाद एक दो मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे एक स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि सिविल अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी अमीन अपने सहकर्मी कुलदीप के साथ रात की ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था जब दुर्घटना हुई। अमीन की मौके पर ही मौत हो गई और कुलदीप को घायलावस्था में अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

घटना में अन्य मोटरसाइकिल पर सवार अजय भी गंभीर घायल हो गया जिसे पहले स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया और वहां से जालंधर रेफर किया गया है।

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. लेहंबर राम ने बताया कि नियमानुसार उसके परिवार को समुचित मुआवजा और आर्थिक सहायता दी जाएगी।