नोरू की उच्चायुक्त ने की धनखड़ से मुलाकात

श्री धनखड़ और सुश्री मोसेस ने दोनों देशों के बीच नजदीकी और मित्रवत् संबंधों को और सुदृढ़ करने पर विचार विमर्श किया।

नोरू की उच्चायुक्त ने की धनखड़ से मुलाकात

नयी दिल्ली  - उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शुक्रवार को नोरू की भारत में उच्चायुक्त मार्लन ईनेम्विन मोसेस ने मुलाकात की और दोनों देशों के बीच आपसी रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा की।

उप राष्ट्रपति सचिवालय ने यहां इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दोनों नेताओं की यह बैठक उप राष्ट्रपति निवास पर हुई।

श्री धनखड़ और सुश्री मोसेस ने दोनों देशों के बीच नजदीकी और मित्रवत् संबंधों को और सुदृढ़ करने पर विचार विमर्श किया।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच आपसी भागीदारी को और बढ़ाने पर जोर दिया।