इंडोनेशिया ने गाजा पट्टी से चार नागरिकों को सुरक्षित निकाला

इंडोनेशियाई सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी

इंडोनेशिया ने गाजा पट्टी से चार नागरिकों को सुरक्षित निकाला

जकार्ता:  गाजा पट्टी में संघर्षग्रस्त क्षेत्र से चार इंडोनेशियाई नागरिक और उनके एक रिश्तेदार को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
इंडोनेशियाई सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विदेश मंत्री रेटनो मार्सुडी ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उन्हें स्थानीय समयानुसार बुधवार को निकाला गया और अब वे मिस्र में इंडोनेशियाई दूतावास में सुरक्षित स्थिति में हैं। उन्होंने बताया कि निकाले गए लोग उत्तरी गाजा के निवासी हैं।
श्री मार्सुडी ने कहा, "चार इंडोनेशियाई नागरिकों और एक इंडोनेशियाई नागरिक की पत्नी को निकालना बहुत ही मुश्किल था।" मंत्रालय ने पहले कहा था कि गाजा पट्टी में 10 इंडोनेशियाई नागरिक रह रहे थे और वह अभी भी संघर्ष क्षेत्र में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए संघर्ष कर रहा है।