जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर का तापमान शून्य से कम 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दक्षिण कश्मीर में पुलवामा 6.4 डिग्री सेल्सियस

जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर का तापमान शून्य से कम 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से कम 3.3 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आयी वहीं घाटी में शीत लहर और तेज हो गयी है।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में पुलवामा 6.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा, इसके बाद कोनिबल (शून्य से कम 6.2 डिग्री सेल्सियस),

उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा (शून्य से कम 5.9 डिग्री सेल्सियस), शोपियां (शून्य से कम 5.6 डिग्री सेल्सियस) और गांदरबल के मध्य कश्मीर जिला में (शून्य से कम 5.5 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य स्थानों पर घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट आई और पिछली रात का तापमान शून्य से कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम था।

अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछले दिन श्रीनगर में यह 8.2 डिग्री सेल्सियस था।

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान पिछली रात के शून्य से कम 3.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज शून्य से कम 3.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया और कोकेरनाग में आज न्यूनतम तापमान शून्य से कम 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

जबकि एक दिन पहले शून्य से कम 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पहलगाम में पारा पिछली रात के शून्य से कम 4.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले गुरुवार को शून्य से कम 5-4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया,

जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम है। गुलमर्ग में कुछ डिग्री का सुधार दर्ज किया गया। यहां पिछले दिन शून्य से कम 2.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज शून्य से कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

कुपवाड़ा का पिछली रात शून्य से कम 4.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज का तापमान शून्य से कम 4-3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर जिले में तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है।

इस महीने के अंत तक मध्य कश्मीर, बारामूला के मैदानी इलाके, गांदरबल और पुलवामा जिलों में मध्यम से घने कोहरे के साथ मौसम आम तौर पर शुष्क रहने के आसार हैं

नए साल की पूर्व संध्या पर जम्मू-कश्मीर में शाम या रात के दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात होने और एक-दो जनवरी, 2024 के दौरान मौसम आम तौर पर शुष्क रहने तथा तीन-चार जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात होने के अनुमान हैं।