जापान के कुमामोटो शहर में तीन महिलाओं पर चाकू से हमला करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने स्थानीय पुलिस के हवाले से कहा कि अस्पताल ले जाते समय तीनों महिलाएं होश में थीं

जापान के कुमामोटो शहर में तीन महिलाओं पर चाकू से हमला करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

टोक्यो : दक्षिण-पश्चिम जापान के कुमामोटो शहर में शुक्रवार को तीन युवतियों पर चाकू से हमला करने वाले एक 20 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी।

यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 9:15 बजे कुमामोटो सिटी हॉल के पास एक इमारत में हुई, जब तीन महिलाएं, जो किशोरावस्था या 20 वर्ष के आसपास थी, को एक व्यक्ति ने चाकू मार कर घायल कर दिया। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने स्थानीय पुलिस के हवाले से कहा कि अस्पताल ले जाते समय तीनों महिलाएं होश में थीं। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बाद में एक 29 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो घटनास्थल के आसपास मौजूद था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।