मुरैना में 14 लाख 83 हजार से अधिक मतदाता डाल सकेंगे वोट

14 लाख 83 हजार 500 से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इनमें 7 लाख 99 हजार 602 पुरुष, 6 लाख 83 हजार 874 महिलाएं और शेष अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल हैं।

मुरैना में 14 लाख 83 हजार से अधिक मतदाता डाल सकेंगे वोट

मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन 17 नवंबर शुक्रवार को 14 लाख 83 हजार 500 से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इनमें 7 लाख 99 हजार 602 पुरुष, 6 लाख 83 हजार 874 महिलाएं और शेष अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार सर्वाधिक 2 लाख 62 हजार 680 मतदाता मुरैना विधानसभा क्षेत्र में है, इनमें 1 लाख 42 हजार 316 मतदाता पुरुष और 1 लाख 20 हजार 355 महिला मतदाता शामिल हैं। जबकि शेष थर्ड जेंडर हैं।
जौरा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 62 हजार 630 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 41 हजार 80 पुरुष, 1 लाख 21 हजार 542 महिला और 8 अन्य मतदाता हैं। सुमावली विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 56 हजार 445 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 40 हजार 154 पुरुष, 1 लाख 16 हजार 291 महिला मतदाता हैं। दिमनी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 30 हजार 520 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 24 हजार 916 पुरूष, 1 लाख 5 हजार 604 महिला मतदाता हैं। अंबाह विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 37 हजार 319 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 26 हजार 448 पुरुष, 1 लाख 10 हजार 867 महिला और 4 अन्य मतदाता हैं। सबलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 33 हजार 906 मतदाता हैं, इनमें 1 लाख 24 हजार 688 पुरुष, 1 लाख 9 हजार 215 महिला और 3 अन्य मतदाता हैं।
मतदान सुबह सात बजे प्रारंभ होकर शाम छह बजे तक चलेगा। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी हैं।