जालंधर के लिए न कांग्रेस ने कुछ किया, न आप कुछ कर रही है - शर्मा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने सोमवार को भाजपा के पूर्व और मौजूदा पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी जालंधर लोकसभा का चुनाव जीत कर भाजपा एक नया इतिहास रचेगी।

जालंधर के लिए न कांग्रेस ने कुछ किया, न आप कुछ कर रही है - शर्मा

जालंधर - पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अकाली दल का गठबंधन टूटने के बाद पहली बार अपने दम पर चुनाव लड़ रही भाजपा के लिए पंजाब में पांव पसारने के लिए जालंधर लोकसभा उपचुनाव का जीतना बहुत जरूरी है। जिसके लिए भाजपा सकी लीडरशिप एड़ी चोटी का पूरा जोर लगा रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने सोमवार को भाजपा के पूर्व और मौजूदा पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी जालंधर लोकसभा का चुनाव जीत कर भाजपा एक नया इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि पिछले नौ साल के दौरान कांग्रेस के सांसद ने शहर की सुध नहीं ली। इसलिए जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भाजपा का सांसद होना बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि न तो कांग्रेस ने जालंधर के लिए कुछ किया और न ही अब आम आदमी पार्टी की सरकार की कुछ कर रही है। ऐसे में लोगों को विश्वास है कि जिस तरह से गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भाजपा की सरकारों ने विकास किया है, उसी तरह अब जालंधर और पंजाब का विकास भी भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है।